फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान व संयुक्त अस्पताल को न छेड़े रेलवे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल लाइन निर्माण के लिए शहर के बीचों बीच स्थित जीआईएंडटीआई मैदान और संयुक्त चिकित्सालय को न छेेड़े जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महामंत्री गणपति भट्ट ने कहा कि शहर क्षेत्र में रेल लाइन निर्माण के लिए विभाग ने जो सर्वे किया है, उसके अनुसार जीआईएंडटीआई मैदान व संयुक्त अस्पताल में तोड़फोड़ की जानी है, जिससे उक्त दोनों स्थानों का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। भट्ट ने बताया के जीआईएंडटीआई मैदान शहर में एक मात्र खेल मैदान है, जिसमें स्कूली खेल प्रतियोगिताओं सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां होती हैं। साथ ही मैदान का प्रयोग हैलीपेड के रूप में भी होता है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जीआईएंडटीआई मैदान व संयुक्त अस्पताल से छेड़छाड़ न किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें