मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से देहरादून में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियां, ऐतिहासिक कार्य व निर्णय जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की नसीहत दी। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अन्य वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी सरकार
भाजपा के हरिद्वार मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बुधवार से भी शुरू हो गया है। मध्य हरिद्वार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यक्रम में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। बता दें हाईकोर्ट ने सीएम पर आरोपों के मामले में सीबीआई जांच के मंगलवार को आदेश दिए हैं।