दुकान के बाहर चादर लटका देता है गैंग
इस गैंग के सदस्य चंपारण के घोड़ासन क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसलिए गैंग को घोड़ासन गैंग भी कहा जाता है। यह गैंग पूरे भारत में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके सदस्य पहले महीनों तक रेकी करते हैं। इसके बाद मोबाइल फोन स्टोर आदि को चुना जाता है। गिरोह के सदस्य दुकान के बाहर चादर टांगकर अंदर चोरी को अंजाम देते हैं। बाहर उनके अन्य सदस्य खड़े रहते हैं। यदि कोई पूछता है तो कहा जाता है कि अंदर रिपेयर का काम चल रहा है।
नेपाल में बेचते हैं मोबाइल, नहीं हो पाते ट्रैक
आरोपी चोरी के बाद मोबाइलों को नेपाल में बेच देते हैं। ऐसे में चोरी किए गए मोबाइल पुलिस सर्विलांस की मदद से भी ट्रैक नहीं कर सकती है। गिरोह के सदस्यों का एक ठिकाना नहीं है। ऐसे में इनके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पाली। विभिन्न राज्यों की पुलिस को इस चादर गैंग के सदस्यों की तलाश है।