फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे तक रहेगा ठंड का असर, 15 फरवरी से गर्मी बढ़ने के आसार

Mon, 13 Feb 2023 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:  पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल कर रख दिया है। उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


Glacier Break In Chamoli: जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर, 12 दिन में दूसरी बार हुई घटना

पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी के बाद तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में उधमसिंह नगर, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में वैसे तो आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के चलते दिन में भी थोड़ी गुनगुनी सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें