पांच पुलिसकर्मी घायल
सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की तो भीड़ से कई लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। खींचतान और धक्का-मुक्की में एक महिला सिपाही शिखा चौधरी के अलावा सिपाही विनोद कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, सिपाही संदीप कुमार और सिपाही मंजीत सिंह को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा की तहरीर पर हुड़दंग और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पटेलनगर के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की तलाश और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।