फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा फाइनेंस के नौ अफसरों पर मुकदमा, जमीन को फर्जी तरीके से गिरवी रख लोन देने का आरोप

Fri, 17 Jan 2020 11:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • टाटा कैपिटल फाइनेंस सर्विसेस ने गिरवी रखी थी पुरकुल स्थित जमीन की रजिस्ट्री 
  • दंपति को वसूली का नोटिस आया तो हुआ जालसाजी का खुलासा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुुंबई के एक दंपति ने पुरकल की जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऋण देने के आरोप में टाटा कैपिटल फाइनेंस सर्विसेस के सीईओ कुशल राय समेत नौ अफसरों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुंबई निवासी विक्रम ओमप्रकाश दमानी और उनकी पत्नी मीनल विक्रम दमानी के नाम राजपुर के पुरकुल में जमीन है। दमानी दंपति का कहना है कि दिसंबर में सदर तहसील से फोन आया। बताया गया कहा कि टाटा कैपिटल फाइनेंस सर्विसेस का ऋण अदा ना करने की स्थिति में गिरवी रखी गई जमीन को नीलाम किया जाएगा। यह सुनकर उनके पैराें तले की जमीन खिसक गई।

Trending Videos
विज्ञापन

जमीन गिरवी रखकर उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया

उन्हाेंने बताया कि टाटा कैपिटल फाइनेंस सर्विसेस को जमीन गिरवी रखकर उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया। आरोप लगाया कि लोन एग्रीमेंट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर हैं। साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज के आधार पर यह फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में दून के एसएसपी से भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी।

कार्रवाई न होने की स्थिति में पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। एसओ राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपति की तरफ से फाइनेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कुशाल राय, राजीव सब्बरवाल, एफ एन सूबेदार, मुकुंद एस धर्माधिकारी, अनुराधा ई ठाकुर, एमडी माल्या, सुशांत शर्मा, राजीव भदौरिया के खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी, जालसाजी आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें