फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

Wed, 15 Feb 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

विकास नेगी और कुंदन नेगी के साथ 50 से 60 लोग रैली के रूप में आयकर तिराहा स्थित बैरियर पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस ने सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जाने से रोका।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध और उनकी मांगों के समर्थन में एक रैली निकाली गई।

विज्ञापन


देहरादून: NSUI के चार पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़ गए थे कार्यकर्ता

विकास नेगी और कुंदन नेगी के साथ 50 से 60 लोग रैली के रूप में आयकर तिराहा स्थित बैरियर पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस ने सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जाने से रोका। उन्होंने उग्र होकर नारेबाजी की और सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ एकत्र कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। इसी तरह मंगलवार को भी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में करीब 100 लोगों ने रैली निकाली और 144 का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें