सफेद वरना कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र पंजाब सिंह और मोहम्मद अर्श पुत्र जाहिद हुसैन दोनों निवासी हेमहुंज कॉलोनी के रूप में हुई।
108 इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा मोहम्मद अर्श को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सतनाम को मंहत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। अर्श के शव को फायर सर्विस के वाहन द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त कार और पेड़ को क्रेन द्वारा हाटाया गया।