स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी और रायवाला रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। करीब आधे घंटे तक बालक रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा। सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
लोगों ने बताया कि स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने घटना का कोई संज्ञान नहीं लिया। बालक ट्रैक के किनारे दर्द से कराह रहा था। उसके बाद स्थानीय युवाओं ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े घायल दीपक को उठाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भिजवाया। बालक ने अपनी पहचान बताई और जीआरपी ने बालक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
नहीं पहुंचे जीआरपी कर्मी
जीआरपी की चौकी रायवाला स्टेशन पर बनी है। यहां दो कर्मी ड्यूटी पर 24 घंटे तैनात रहते हैं लेकिन शुक्रवार को जब घटना घटी तो मौके पर जीआरपी के जवान नहीं पहुंचे। इससे रायवाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों की ड्यूटी पर मुश्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं।