फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मसूरी वन प्रभाग में सीमा स्तंभ गायब होने का मामला, 25 वन कर्मियों से जवाब तलब

Thu, 19 Mar 2026 11:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना संजीव चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक को देते हुए मामले की जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी वन प्रभाग में सीमा स्तंभ गायब होने के प्रकरण में डिवीजन के करीब 25 वन कर्मियों से जवाब मांगा गया है। इसमें कुछ कर्मियों ने जवाब दे भी दिया है, जिसका परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल मसूरी वन प्रभाग में 7375 सीमा स्तंभ गायब होने का मामला सामने आया था। तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना संजीव चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक को देते हुए मामले की जांच कराने को कहा था। इस मामले में मुख्य वन संरक्षक संजीव ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भी पत्र लिखा था, जिसके बाद मंत्रालय ने 28 अगस्त 2025 को शासन को पत्र भेजते हुए मामले की जांच कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा था।

Uttarakhand: सीएस ने ली बैठक, नीलकंठ-रामनगर में पार्किंग प्रोजेक्ट पास, पेयजल की तीन परियोजनाओं की संस्तुति
विज्ञापन


इस प्रकरण के दृष्टिगत वन प्रभाग के करीब 25 वन आरक्षी, वन दरोगा से जवाब देने को कहा गया है। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि एक महीने पहले कर्मियों को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इसमें कुछ के जवाब आ भी गए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच हो चुकी
सीमा स्तंभ गायब होने के प्रकरण में जांच वन संरक्षक राजीव धीमान की अध्यक्षता में बनी कमेटी को सौंपी गई थी, यह जांच पूरी हो चुकी है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच वन संरक्षक ने की थी, जिसे सौंपा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें