फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: इस बार नई कंपनियां भी हेली सेवा में भरेंगी उड़ान, अप्रैल से टिकटों की बुकिंग की तैयारी

Thu, 19 Mar 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 21 अप्रैल से हेली सेवा संचालन शुरू हो जाएगा। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है। 
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हेली टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 21 अप्रैल से हेली सेवा संचालन शुरू हो जाएगा। बीते वर्ष गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, थुंबी एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा हेली, हिमालयन हेली सर्विस, केस्ट्रल एविएशन, एरो एअरक्राफ्ट ने हेली सेवा का संचालन किया था। तीन साल का अनुबंध खत्म होने के बाद यूकाडा ने आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इस बार हेली सेवा संचालन में नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है।

Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि मार्च माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हेली कंपनियों का चयन कर दिया जाएगा। वित्तीय निविदा खुलने के बाद ही हेली किराया तय होगा। यूकाडा की ओर से अप्रैल माह के पहले सप्ताह से हेली टिकटों की बुकिंग करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें