सुनील रखेंगे पत्नी के लिए व्रत
किरन और सुनील की शादी को एक साल हो गया है। पहले करवाचौथ पर सुनील भी पत्नी के लिए व्रत रखेंगे। इस व्रत के लिए दोनों काफी उत्साहित हैं।
मेरी शादी को 33 साल पूरे हो गए हैं। हर साल करवाचौथ का व्रत वह नई साड़ी पहनकर करती हैं। इसके लिए उनके पति हर साल नई साड़ी खरीद कर देते हैं।
- सुषमा
शादी को सोलह साल हो गए हैं। पति हर साल एक नया उपहार देते हैं। पिछले साल उन्हें उपहार में ब्रेसलेट मिला था।
- पूनम रावत
40 साल से करवाचौथ का व्रत कर रही हूं। शाम को गढ़वाली परिधान पहनकर पूजा करती हूं। हर साल करवाचौथ नया लगता है।
- शांति बिष्ट
ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द: बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातें
यह मेरा पहला करवाचौथ है। करवाचौथ पर मायके से आई सर्गी खाकर व्रत शुरू करूंगी। इस मौके पर पति उन्हें विशेष उपहार देंगे।
- चारूल
पंजाबी रीति रिवाज के साथ पूजा करूंगी। पति निशांत भी इस व्रत को लेकर काफी उत्साहित हैं।
- सिंपरित
मेरे पति हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। पहले करवाचौथ पर शादी का लहंगा पहनकर पूजा करूंगी।
- अरुणा