गांधी पार्क में आयोजित धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जाति और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
भाजपा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक एकता, भाईचारे और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। धरने के माध्यम से कांग्रेस से भी राजनीतिक बयानबाजी में संयम बरतने और प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की गई।