फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अच्छी खबर...2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा भानियावाला-जौलीग्रांट-ऋषिकेश फोर लेन

Fri, 03 Mar 2023 12:01 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

इस परियोजना को कार्यदायी एजेंसी दो साल में पूरा करेगी। यानी 2025 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
फोरलेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानियावाला-जौलीग्रांट-ऋषिकेश फोर लेन दो साल में 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के लिए वित्तीय निविदा खुल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना निर्माण के लिए 24 जनवरी 2023 को वित्तीय निविदा आमंत्रित की गई थी।

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: सरकार बदलेगी 582 मलिन बस्तियों की सूरत, 11 लाख लोगों को होगा फायदा, किया ये प्रावधान
विज्ञापन


इसमें सात कंपनियों ने निविदाएं दी थीं। इनमें से केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम 785.31 करोड़ की निविदा दी। इसके अलावा राम कुमार कांट्रेक्टर प्राइवेट लि. ने 799.50 करोड़ की, जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लि. ने 814.97 करोड़ की, पीएनसी इंफ्राटेक लि. ने 814.97 करोड़ रुपये की, पीएनसी इनफ्रा टेक लि. ने 819 करोड़ रुपये की, गावर कंस्ट्रक्शन लि. ने 860 करोड़ की, ऑरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग प्रा. लि. 894.60 करोड़ रुपये की और एमडी कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. ने 912 करोड़ रुपये की निविदा भरी है।
विज्ञापन


इस परियोजना को कार्यदायी एजेंसी दो साल में पूरा करेगी। यानी 2025 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें