फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल

Thu, 02 Apr 2026 02:35 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान शुरू की है। अब देहरादून से बंगलूरू तक का सफर इस उड़ान से करीब तीन घंटे में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बंगलूरू के बीच बुधवार से अपनी शाम की उड़ान को शुरू किया गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच संचालित की जाएगी।

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान बंगलूरू से यात्रियों को लेकर शाम करीब सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। वहीं करीब शाम पौने नौ बजे यह उड़ान देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर वापस बंगलूरू के लिए रवाना हुई। फिलहाल देहरादून एयरपोर्ट पर यह सबसे आखिर में आने वाली उड़ान है।

देहरादून से बंगलूरू तक का सफर इस उड़ान से करीब तीन घंटे में पूरा किया जाएगा। एयर इंडिया पहले ही इस हवाई रूट पर दोपहर के वक्त अपनी एक अन्य उड़ान संचालित कर रहा है। कंपनी ने शाम के वक्त अपनी दूसरी उड़ान को शुरू किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: पश्चिम एशिया संघर्ष का पर्वतारोहण व ट्रैकिंग व्यवसाय पर असर, विदेशी समूहों ने पुरानी बुकिंग रोकी
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस के 180 सीटर विमान से पहले दिन करीब 120 यात्री बंगलूरू से देहरादून पहुंचे। वहीं करीब 21 यात्री देहरादून से बंगलूरू के लिए रवाना हुए।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें