फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी जवान, सौ को हटाया, बजट का अभाव बताई वजह

Thu, 02 Apr 2026 01:54 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीआरडी जवान पुलिस के साथ काम नहीं करेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को जिले से हटाया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति बताई गई है।

विज्ञापन
पीआरडी जवान (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीआरडी जवान अब जिला पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात नहीं रहेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को ड्यूटी से अलग कर दिया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति का तर्क दिया गया है।

जिला पीआरडी अधिकारी की ओर से इस बाबत एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि गत 16 फरवरी को जिला में कानून व्यवस्था के लिए 100 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू
विज्ञापन


अब बजट की कमी है और वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो गया है। ऐसे में इन सभी 100 पीआरडी जवानों को 31 मार्च शाम पांच बजे से पुलिस की ड्यूटी से अलग किया गया है। इसके बाद से अगर कोई पीआरडी जवान ड्यूटी करता है तो उसे मानदेय नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें