कुछ जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज (शनिवार) कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आठ जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को कुछ मैदानी और कुछ पर्वतीय इलाकों के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।