अध्यक्ष पद पर कुल छह मत अवैध घोषित हुए। कुल 2917 वैध मतों में से अनिल कुकरेती (चीनी) को 1007, अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू को 925 और अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 844 मत मिले। जबकि, चौथे प्रत्याशी हरीश चंद डोभाल को 135 मतों से ही संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी में सचिव पद पर अजय बिष्ट को सर्वाधिक 1359 वोट मिले हैं। जबकि, प्रकाश टी पाल को 1187, प्रभात बड़थ्वाल को 398 और रविंद्र कुमार चौहान को 55 वोट मिले।
इनके अलावा कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव पद पर कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष पर विनोद कुमार सागर, उपाध्यक्ष पर महिला लता राणा, लाइब्रेरियन पर सुभाष परमार, कोषाध्यक्ष पर राजीव कुमार रोहिला, टेन प्लस सदस्य पर दीपक कुमार त्यागी, सेवन प्लस सदस्य पर आरती, फाइव प्लस सदस्य पर रमन शर्मा, थ्री प्लस पर ऋषभ रतूड़ी और थ्री प्लस (महिला) पर जुगनू रानी ने जीत हासिल की।