फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस ऑफिस में नारेबाजी कर एसएसपी को बुलाने की मांग

Sat, 14 Nov 2026 01:42 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच विवाद गहराता नजर आया। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का पुलिस ऑफिस में प्रदर्शनन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए विरोध जता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पटेलनगर थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि ज्ञापन लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचें। कार्यकर्ता एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर वे अपनी शिकायत और विरोध सीधे एसएसपी के सामने रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड एसआईआर:  1.25 लाख नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, प्रदेश में 26 प्रवासी वोटर

पुलिस ऑफिस में कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर मौके पर डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें