फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लव जिहाद का आरोप लगाकर पलटन बाजार में हंगामा; पहचान बदलकर युवतियों के साथ पार्टी कर रहे थे युवक

Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एक लड़के ने अपना नाम सौरभ नजीबाबाद और दूसरे ने रमेश व अन्य ऐसे नाम बताए जो सन 85 के दशक के रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और जब लड़कों की जांच की गई तो सभी लड़के मुस्लिम समुदाय के निकले।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलटन बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात कुछ युवक-युवतियों की संदिग्ध हरकत पर हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक-युवतियों की गतिविधियों पर आपत्ति जताई। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्र की भोली-भाली हिंदू लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पलटन बाजार स्थित रेस्टोरेंट में चार युवक और दो युवतियां कॉर्नर की टेबल में बैठे मस्ती-मजाक के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। वहीं पर एक दूसरी गढ़वाली मूल का परिवार बच्चों व माता-पिता के साथ खाना खा रहा था तभी उन्हें इनकी हरकतें आपत्तिजनक लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बजरंग दल को सूचना दी।

मातम के बीच 'मातम': अंत्येष्टि में गए थे, लौटते समय आठ रिश्तेदारों को खाई में खींच ले गई मौत, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि एक लड़के ने अपना नाम सौरभ नजीबाबाद और दूसरे ने रमेश व अन्य ऐसे नाम बताए जो सन 85 के दशक के रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और जब लड़कों की जांच की गई तो सभी लड़के मुस्लिम समुदाय के निकले। इस संबंध में जब लड़कियों के हॉस्टल में बात की गई तो हॉस्टल वार्डन ने कहा कोई बात नहीं युवा हैं मस्ती करने गए हैं। विकास वर्मा ने आरोप लगाए कि लव जिहाद को बढ़ावा देवभूमि के कई शिक्षण संस्थान ही दे रहे हैं। बड़े-बड़े स्टार को बुलाकर युवाओं को नशे और अश्लीलता की ओर धकेला जा रहा है। इस दौरान गौरव तोमर, हर्ष सहगल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें