फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित, कई राज्यों में दबिश जारी

Thu, 23 Apr 2026 11:34 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिल्वर सिटी माल में गत 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस राजकुमार को जमशेदपुर और अक्षत ठाकुर को नोएडा से गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं। पुलिस टीमें इनकी तलाशी में कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।

चारधाम यात्रा: अफवाह फैलाने वालों पर सीएम सख्त, आस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड पहुंचकर डालनवाला थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। इन्हें सरेंडर करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज, जितेंद्र कुमार साहू फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें