फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, पत्नी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 20 Feb 2020 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अजबपुर फ्लाईओवर पर बाइक डिवाइडर से टकराई, टूट गया हेलमेट 
  • एक साल पहले हुई थी शादी, बाइक से जा रहे थे आईएसबीटी
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट के चलते जवान को नहीं बचाया जा सका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजबपुर फ्लाईओवर पर बाइक के डिवाइडर के टकराने से सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराकर वह भी टूट गया। सिर में गंभीर चोट के चलते जवान को नहीं बचाया जा सका। जवान की एक साल पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


डोईवाला के दूधली नागल निवासी सैनिक नरेश कुमार गुरुंग (25) इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। बुधवार दोपहर को वह पत्नी ज्योति गुरुंग को बाइक पर बैठाकर रिस्पना पुल की तरफ से आईएसबीटी जा रहा था। अजबपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराने के कारण हेलमेट टूटा

नतीजा यह हुआ कि बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराने के कारण वह टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी ज्योति के हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया।

नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि सिर में आई गंभीर चोट से नरेश की मौत हुई। नरेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नरेश का बड़ा भाई भी सेना में बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें