नतीजा यह हुआ कि बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। जवान ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर से टकराने के कारण वह टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी ज्योति के हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया।
नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि सिर में आई गंभीर चोट से नरेश की मौत हुई। नरेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। नरेश का बड़ा भाई भी सेना में बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।