ऋषिकेश का एक्यूआई भी 100 पार
बढ़ रहे प्रदूषणसे ऋषिकेश की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। ऋषिकेश का एक्यूआई मंगलवार को 105 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में तो नहीं आता लेकिन, सालभर अच्छी हवा, बेहद कम एक्यूआई वाले शहर के लिए चिंता की बात है।
क्या है पीएम 10 और पीएम 2.5
पीएम 10 और पीएम 2.5, हवा में मौजूद ठोस कणों या तरल बूंदों (पार्टिकुलेट मैटर) के प्रकार हैं। इनमें पीएम 10 का व्यास 10 माइक्रोमीटर (सूक्ष्म) या उससे कम होता है। पीएम 2.5 का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। पीएम 2.5 अपने छोटे आकार के कारण फेफड़ों में गहराई तक जाकर खून में मिल सकता है। इससे यह पीएम 10 से ज्यादा खतरनाक होता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Exam: 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शिक्षकों का किया जा रहा चयन
मैदानी जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहर नगर जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।