फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एंजेल चकमा हत्याकांड; फरार होकर नेपाल में शरण लेने वाले यज्ञराज पर शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

त्रिपुरा निवासी 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा पर पिछले वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल एंजेल ने 26 दिसंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई के बहुचर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी की दिशा में दून पुलिस को अहम सफलता मिली है। नेपाल में शरण लेने वाले आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश शुरू होने से आरोपी को जल्द भारत लाकर न्यायिक कार्रवाई के दायरे में लाने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन


बता दें कि त्रिपुरा निवासी 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा पर पिछले वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल एंजेल ने 26 दिसंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद किया था, जिनमें मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी वारदात के बाद से फरार चल रहा है। सीओ विकासनगर अनुज कुमार ने बताया कि वारदात के बाद से मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच में उसके नेपाल भागने की पुष्टि हुई थी। तभी से दून पुलिस उसे भारत लाने के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया है।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे की ली तलाशी; कल फिर जेल में होगा दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से नेपाल सरकार के साथ आवश्यक पत्राचार कर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी को जल्द भारत लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सकेगा। यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी पर दून पुलिस पहले ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू होने से गिरफ्तारी की संभावना और बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें