फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे की ली तलाशी; कल फिर जेल में होगा दाखिल

Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी देहरादून में जांच पड़ताल की। इस दौरान कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी के कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली गई। इसके बाद चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वाले भैरव सेना के संदीप खत्री के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन


एसआईटी की मांग पर न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। यहां से एसआईटी को कुछ उपहार जिनमें चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा आदि शामिल थे कब्जे में लिए। इसके बाद उसे बुधवार को देहरादून लाया गया।

Uttarakhand: एक्ट के दायरे में आने वाले सभी शिक्षकों के होंगे तबादले, जो नहीं चाहता उन्हें देना होगा शपथपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित उसके घर की तलाशी ली जहां से संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए गए। एसआईटी बृहस्पतिवार को भी देहरादून ही थी। इंस्पेक्टर बदरीनाथ कोतवाली महादेव उनियाल के नेतृत्व में एसआईटी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। हालांकि, यहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें