फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः बारिश और कड़ाके की ठंड में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी

Tue, 07 Jan 2020 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 32वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसके तहत हिंदी भवन के सामने स्थित धरनास्थल पर धरना और क्रमिक अनशन के अलावा दो बार सीएम आवास कूच कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें