मरीज सुबह और शाम के समय बाहर न निकले
फ्लू के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वहीं, सांस फूलने से लेकर ऑक्सीजन स्तर कम होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के रोगियों को एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मरीजों को शाम और सुबह के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ये भी पढ़ें...Dehradun: माता-पिता बच्चों को थाने लाकर दिखा रहे रफ्तार का हश्र, लग्जरी कार से रेस में छह दोस्तों की मौत
सीएमओ ने अस्पतालों को जारी किए निर्देश
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बदलते वातावरण से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चिकित्सकों से अस्पताल में आने वाले मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। सीएमओ डॉ. जैन ने बताया कि शहर में बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की ओर से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं।