कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के दो अलग-अलग कूच को लेकर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति प्रदर्शन, सड़क बाधित करने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर एसएसपी आवास कूच के मामले में डालनवाला पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद आयुष गुप्ता और रॉबिन त्यागी, छात्र नेता सौरभ सेमवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल और तेजस्वी राणा समेत 11 लोगों को नामजद किया है। 15-20 अज्ञात कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख है।
वहीं, गुरुवार रात विनीत प्रसाद भट्ट की रिहाई के बाद सीएम आवास कूच के प्रयास में शहर कोतवाली पुलिस ने आयुष गुप्ता उर्फ बंटी, विनीत प्रसाद भट्ट, सिद्धार्थ, मुकेश बसेड़ा और अभिनव कफालिया को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक हाथीबड़कला बैरियर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोककर हंगामा किया और पुलिस से अभद्रता की।