राजपुर रोड पर कालसंग रेस्टोरेंट के सामने देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को घायल अवस्था में एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसा 27 और 28 नवंबर की मध्यरात्रि हुआ। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों के परिचित उन्हें अस्पताल ले जा चुके थे। मृतकों की पहचान शुभम सेमवाल (28) निवासी एकता विहार, माता मंदिर रोड और अंकुर रावत (35) निवासी ओम विहार, अजबपुर कलां के रूप में हुई है।