फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून क्राइम: राजपुर रोड पर हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत

Sat, 28 Nov 2026 09:04 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून में हुए एक हादसे में दो परिवारों ने अपने जवान बेटों को खो दिया। हादसे के बाद दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर रोड पर कालसंग रेस्टोरेंट के सामने देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को घायल अवस्था में एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा 27 और 28 नवंबर की मध्यरात्रि हुआ। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों के परिचित उन्हें अस्पताल ले जा चुके थे। मृतकों की पहचान शुभम सेमवाल (28) निवासी एकता विहार, माता मंदिर रोड और अंकुर रावत (35) निवासी ओम विहार, अजबपुर कलां के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

दोनों युवक स्कूटी संख्या यूके07एए3998 पर सवार थे। प्रारंभिक जांच में स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूटी को राजपुर रोड स्थित डैफोडिल्स होटल में खड़ा कराया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें