घटना के बाद उठ रहे हैं ये सवाल
जाखन से होते हुए कार बल्लूपुर के रास्ते कौलागढ़ की ओर जा रही थी। जबकि, रास्ते में ही नव्या का घर भी तिलक रोड पर पड़ता है। जिस जगह हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही कुणाल के मामा का घर है। यहीं पर रहकर कुणाल पढ़ाई करता है। ऐसे में कई सवाल इस घटना के बाद उठ रहे हैं कि आखिर ये सभी दोस्त कहां और क्यों जा रहे थे?
ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल थी फंसी
हादसे के कारण को लेकर कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो पता चला कि ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल फंसी थी। यह भी एक कारण माना जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगे और यह हादसा हो गया। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि कार निकल जाएगी या नहीं। यही कारण हुआ कि कंटेनर का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क पर आ गया लेकिन बाकी पीछे था। इसी से कार जा टकराई।
ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर
पुलिस ने की अपील
ओएनजीसी चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में छह युवाओं की मृत्यु हो गई। युवा, जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुखद है, दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है।
ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर