फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 21 लोग थे सवार, मची चीख पुकार

Tue, 09 Jun 2026 08:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)

सार

Dehradun Accident News: हसनपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोग पिकअप वाहन में सवार थे। शेरपुर मोड़ के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
कार हादसे में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार को शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप शेरपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 21 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। कुछ घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोग पिकअप वाहन में सवार थे। शेरपुर मोड़ के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में 12 महिलाएं, दो पुरुष और सात बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन


थूककर रोटी बनाने का वायरल वीडियो निकला FAKE: अफवाह फैलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं

विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रशांत भटनागर ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी का निशुल्क उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई मरीजों को घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य और स्थिर बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें