घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। एक काले रंग की कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अचानक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हुई और दूसरी तरफ चली गई। कार ने सामने से आ रहे तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार में बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सभी घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बाहर बताई जा रही है।