फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यूनी में दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Sun, 31 Jul 2022 11:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
त्यूनी में खाई में गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

Dehradun: जीएमएस रोड पर दो जगह हुए दर्दनाक सड़क हादसे, दो छात्रों समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार(40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें