दून के मच्छी बाजार से जस्सोवाला में दोस्त के घर जाना था लेकिन प्रेमनगर में पुल टूटा होने के कारण आगे नहीं जाया जा सकता। अब करीब 20 किमी अतिरिक्त सफर तय कर पहुंचना पड़ेगा।
-राजेश कुमार
दून से सेलाकुई जाना था लेकिन पुल टूटा मिला। इससे काफी परेशानी होगी। अब बड़ोवाला से घूमकर जाना होगा इससे काफी अतिरिक्त सफर तय करना होगा। -समीर
किसी काम से सेलाकुई जाना था लेकिन रास्ते में ही पुल टूटा होने के कारण बीच में ही फंस गए। इससे अब काफी लंबा सफर तय कर घूमकर जाना होगा।
-निशा
प्रेमनगर में नंदा की चौकी पर बने पुल पर हर दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। पुल टूटने से अब मार्ग बाधित हो गया है। रूट डायवर्ट किया है लेकिन काफी लंबा सफर तय कर जाना होगा।
-इशांत