फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नंदा की चौकी के पास पुल का एक हिस्सा ढहा, देहरादून से विकासनगर का संपर्क कटा, रूट डायवर्ट

Tue, 16 Sep 2025 08:53 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रेमनगर में टोंस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भरभराकर बीच से टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
नंदा की चौकी के पास पुल का एक हिस्सा ढहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण मंगलवार को प्रेमनगर में नंदा की चौकी पर बना पुल बीच से टूट गया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। पुल के टूटने से देहरादून और विकासनगर समेत अन्य मार्गों का संपर्क भी कट गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह बारिश के बीच प्रेमनगर में टोंस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भरभराकर बीच से टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुल टूटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई और रास्ते को बंद कर दिया जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। कुछ देर बाद पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्गों से डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। पुल टूटने के कारण देहरादून से सेलाकुई, विकासनगर और अन्य जगहों पर जाने वाले लोग भी फंस गए। दोपहर तक लगातार हुई बारिश से पुल का मलबा गिरता रहा। इसे देखने के लिए शाम तक भी लोग नदी में उतरते रहे।
विज्ञापन


दून घाटी में प्रकृति का कहर: रात सोए, सुबह दिखा खौफनाक मंजर; घर-सड़कें बहीं, 15 जिंदगियां हुईं दफन, तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

दून के मच्छी बाजार से जस्सोवाला में दोस्त के घर जाना था लेकिन प्रेमनगर में पुल टूटा होने के कारण आगे नहीं जाया जा सकता। अब करीब 20 किमी अतिरिक्त सफर तय कर पहुंचना पड़ेगा।
-राजेश कुमार

दून से सेलाकुई जाना था लेकिन पुल टूटा मिला। इससे काफी परेशानी होगी। अब बड़ोवाला से घूमकर जाना होगा इससे काफी अतिरिक्त सफर तय करना होगा। -समीर
किसी काम से सेलाकुई जाना था लेकिन रास्ते में ही पुल टूटा होने के कारण बीच में ही फंस गए। इससे अब काफी लंबा सफर तय कर घूमकर जाना होगा।
-निशा

प्रेमनगर में नंदा की चौकी पर बने पुल पर हर दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। पुल टूटने से अब मार्ग बाधित हो गया है। रूट डायवर्ट किया है लेकिन काफी लंबा सफर तय कर जाना होगा।
-इशांत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें