फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरक की कुंडली में दोष, किसी पार्टी में टिकना असंभव : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठकें होंगी
विज्ञापन


-अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है। इस वजह से वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एसआईआर में पूरी तरह सहयोग करेगा। आगामी जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठकें भी सुनिश्चित की जाएंगी।

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिसंबर में होने वाले जिलों के दौरे के लिए सांगठनिक योजना तैयार कर रहा है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पूरी तरह इस सांविधानिक प्रक्रिया के साथ है। हमारा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव आयोग को हर संभव मदद करेंगे। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के लगातार भाजपा नेताओं पर की जा रही बयानबाजी व भविष्यवाणी के जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में भट्ट ने कहा कि वह दूसरों की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष है। इसी वजह से वह किसी भी दल में टिक नहीं पाते हैं। वहीं कांग्रेस में कितने दिन तक टिक सकेंगे, स्वयं उनको भी भरोसा नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें