फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Airport: हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इंडिगो की आज 12 निर्धारित उड़ानों में से आठ पहुंची

Sat, 06 Dec 2025 08:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।

सार

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन सैकड़ों यात्रियों के लिए भारी साबित हुआ, जब देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी 12 उड़ानें अचानक रद्द कर दीं। इस अप्रत्याशित फैसले के कारण विभिन्न शहरों से दून आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा आज एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि देहरादून एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले सभी हवाई यात्री अपने फ्लाइट के स्टेटस की जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचें। वहीं इंडिगो की आज निर्धारित 12 उडानों में से आठ उड़ानें आई। एक देरी से आई जबिक तीन रद्द हो गई।

देहरादून एयरपोर्ट पर सबसे अधिक फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानें पिछले तीन दिन से बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को इंडिगो की एक भी फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद हवाई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कुछ उड़ानों के देरी से एयरपोर्ट पहुंचने के कारण एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेट करने के समय को बढ़ा दिया गया है।

शुक्रवार की रात देहरादून एयरपोर्ट करीब रात 12 तक खुला रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो ने एयरपोर्ट पर एक हेल्प डेस्क बनाया है। एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि सभी हवाई यात्रियों की मदद की जा रही है। शनिवार के दिन एयरपोर्ट पर इंडिगो की अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद आदि शहरों की उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। जबकि भुवनेश्वर की उड़ान शाम तक एयरपोर्ट नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन


हवाई पैसेंजरों की संख्या घटी

एयरपोर्ट पर इंडिगो की नौ शहरों से आने वाली करीब 13 उड़ानों के प्रभावित होने के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या कम हुई है। आम दिनों में दून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक हवाई पैसेंजर यात्रा करते हैं लेकिन उड़ानें प्रभावित होने से यह संख्या आधे से भी कम हो गई है। संवाद

ये भी पढे़ं...Dehradun Airport: इंडिगो की सभी 12 उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे, पूरे दिन रहा अफरा तफरी का माहौल

एयरपोर्ट पर एडवाइजरी जारी करते हुए हेल्क डेस्क बनाई गई है। जिसमें एएआई और इंडिगो के अधिकारी हवाई पैसेंजरों की मदद कर रहे हैं। हवाई पैसेंजरों को अपनी उड़ान के बारे में जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। - भूपेश चंद्र हंस नेगी, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें