फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घोषणा और पद स्वीकृत, फिर भी नागथात में नहीं खुला स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 28 Nov 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवन हस्तांतरण नहीं होने से अटका संचालन, तीन दर्जन से अधिक गांवों को मिलना है लाभ
विज्ञापन

- प्रसव के लिए महिलाओं को तय करनी पड़ती है दो घंटे से अधिक की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। तहसील के प्रमुख स्थल नागथात में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। बंद पड़े रेडक्रॉस अस्पताल भवन में स्वास्थ्य विभाग का परिवार कल्याण उपकेंद्र और एएनएम सेंटर खोलने की घोषणा के साथ करीब एक वर्ष पूर्व एएनएम का पद भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक केंद्र का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
करीब दो दशक पूर्व रेडक्रॉस की ओर से अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया था। हालांकि, किन्हीं कारणों से यहां अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो सका और भवन तब से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेडक्रॉस समिति ने इस भवन में स्वास्थ्य विभाग का उपकेंद्र और एएनएम सेंटर संचालित करने के लिए इसे उपलब्ध कराने की सहमति दी थी। इसके बाद शासन ने तीन दिसंबर 2025 को नागथात केंद्र के लिए एएनएम का पद भी स्वीकृत कर दिया। इसके बावजूद भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

प्रसव के लिए दो घंटे से अधिक का सफर
केंद्र शुरू होने से नागथात, बिसोई, लाछा, दुईना, क्वासा और मेहसासा समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। यहां गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण, प्रसव तथा प्रसव के बाद टीकाकरण जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में महिलाओं को प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो घंटे से अधिक का सफर तय कर कालसी या विकासनगर पहुंचना पड़ता है। स्थानीय निवासी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने जल्द केंद्र का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ता कर दूर करेंगे अड़चन
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कालसी डॉ. प्रदीप उनियाल ने बताया कि एएनएम का पद शासन स्तर से स्वीकृत है। रेडक्रॉस की ओर से भवन देने का आश्वासन मिला था, लेकिन विभाग को भवन हस्तांतरित नहीं होने के कारण केंद्र शुरू नहीं हो सका। विभागीय उच्च अधिकारियों और रेडक्रॉस के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द संचालन शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें