फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होगी सुनवाई, आरएसएस कार्यकर्ता ने कराया है वाद दायर

Thu, 13 Apr 2023 08:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रोशनाबाद (हरिद्वार)।

सार

आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर वाद में कहा गया कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वह आहत हुए हैं। राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसे न्यायालय ने प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई नियत की थी लेकिन बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आंदोलनकारियों के आरक्षण मामले में फंसा विधायी का पेच, अगले विस सत्र तक करना पड़ सकता है इंतजार

अदालत ने अगली तारीख 13 अप्रैल की निर्धारित कर दी। परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया बुधवार को सुनवाई न होने के कारण अब 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है। अधिवक्ता ने बताया कि कमल भदौरिया ने राहुल गांधी के विरुद्ध न्यायालय जेएम द्वितीय के न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की ओर से दायर वाद में कहा गया कि राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वह आहत हुए हैं। राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें