फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर बढ़ेगी या रद्द होगा प्रस्ताव?: नियामक आयोग ने की जनसुनवाई की तिथि तय, याचिका पर छह जून को फैसला

Wed, 18 May 2022 02:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बाजार से महंगी बिजली खरीद के घाटे को दूर करने के लिए यूपीसीएल ने आयोग से विद्युत दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी। अब छह जून को इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय जनसुनवाई के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बिजली दरों पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्वीकार होगा या रद्द, इस पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग छह जून को फैसला लेगा। आयोग ने मंगलवार को यूपीसीएल की ओर से आई याचिका पर जनसुनवाई की तिथि तय की है। पिछले सप्ताह उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने नियामक आयोग में एक याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


इसमें बाजार से महंगी बिजली खरीद के घाटे को दूर करने के लिए यूपीसीएल ने आयोग से विद्युत दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी। इसके तहत बीपीएल उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं पर 50 पैसे प्रति यूनिट और इंडस्ट्री व व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 75 पैसे प्रति यूनिट का एडिशनल एनर्जी चार्ज लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इस याचिका पर नियामक आयोग ने मंगलवार को अध्ययन किया। इसके बाद तय किया गया कि छह जून को इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय जनसुनवाई के बाद लिया जाएगा। इस जनसुनवाई में आम उपभोक्ताओं से लेकर यूपीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग इस पर निर्णय लेगा। आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि याचिका पर छह जून को जनसुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदलने से मिली यूपीसीएल को राहत

प्रदेश में कई दौर की बारिश होने के बाद यूपीसीएल को बिजली खरीद के मामले में कुछ राहत मिली है। जहां बिजली की डिमांड 50 एमयू से घटकर 47 एमयू तक आ गई है तो वहीं राज्य व केंद्रीय पूल से मिलने वाली बिजली भी 40 से 41 एमयू तक हो गई है। बुधवार के लिए यूपीसीएल ने 47.41 एमयू डिमांड मानी है, जिसके सापेक्ष निगम के पास 42.52 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। केवल 4.89 एमयू बिजली की जरूरत है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी अब बिजली के औसत दाम पांच से छह रुपये प्रति यूनिट पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा:  पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें