फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: 16 जून को होगा वाहनों के किराए में सालाना बढ़ोतरी पर फैसला, कई अहम मुद्दों पर भी होगी चर्चा

Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उप परिवहन आयुक्त माहरा की अध्यक्षता में गठित समिति ने अब हर साल एक अप्रैल को स्वत: किराया बढ़ोतरी को लेकर एक फार्मूला तैयार किया है। 16 जून को होने वाली एसटीए की बैठक में यह फार्मूला रखा जाएगा।
विज्ञापन
पैसा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में वाहनों के किराए में सालाना स्वत: बढ़ोतरी पर निर्णय 16 जून को हो सकता है। परिवहन विभाग ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक तय कर दी है। इसमें कई और अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल, नवंबर में हुई एसटीए की बैठक में तय किया गया था कि रोडवेज बस, निजी बस, ऑटो, विक्रम, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ट्रक आदि के किराए में हर साल बढ़ोतरी के लिए एक फार्मूला तैयार किया जाए।

विज्ञापन


इसके लिए उप परिवहन आयुक्त राजीव माहरा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने अब हर साल एक अप्रैल को स्वत: किराया बढ़ोतरी को लेकर एक फार्मूला तैयार कर लिया है। 16 जून को होने वाली एसटीए की बैठक में यह फार्मूला रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: आईपीसी और सीआरपीसी से हटेंगे 160 साल पुराने उर्दू के कठिन शब्द, आसान भाषा पढ़ेगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसटीए की मुहर लगने की सूरत में सालभर के भीतर यह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले साल से अप्रैल माह में स्वत: एक निश्चित दर में किराया बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। एसटीए की बैठक में परिवहन विभाग से जुड़े कई और मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें