फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक ने बनाए युवती के अश्लील वीडियो, फिर मंगेतर को बता तुड़वाया रिश्ता

Wed, 07 Jun 2023 01:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक लड़की को भारी पड़ गई। नंबर साझा करने के बाद मोबाइल पर दोनों की बातें होने लगीं। एक दिन उसने मयंक से बताया कि उसकी सगाई होने वाली है। बस फिर यही से मयंक के दिमाग में घिनौनी करतूत आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के युवक ने दून की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर उसे दिल्ली बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए थे। इन्हीं से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता के अनुसार, चार जून को उसकी सगाई हो गयी थी। आरोपी ने सारी बातें उसके मंगेतर को बता दीं जिससे उसका रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन


पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि नोएडा के मयंक रंजन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये मयंक से पहचान हुई थी। नंबर साझा करने के बाद मोबाइल पर भी बातें होने लगीं।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसने मयंक से बताया कि उसकी सगाई होने वाली है। कुछ दिन बाद बताया कि 26 अप्रैल को वह रिश्तेदारी में दिल्ली जाएगी। पीड़िता दिल्ली पहुंची तो मयंक उसे लेने आया। ऑटो में बैठाकर नोएडा स्थित फ्लैट में ले गया। वहां चाय-बिस्कुट और नमकीन लेकर आया। चाय पीने के बाद उसे नशा होने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने मिलने से मना किया तो मयंक ने गुस्से में बताया सच
इसके बाद क्या हुआ, उसे याद नहीं। मयंक ने जरूरी काम बताकर उसे दिल्ली नहीं छोड़ा। इसलिए वह अकेली दिल्ली आ गई। कुछ दिन बाद मयंक ने फिर दिल्ली मिलने बुलाया। पीड़िता ने मना किया तो मयंक ने गुस्से में आकर कहा कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था और उसकी न्यूड फोटो ली थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: आईपीसी और सीआरपीसी से हटेंगे 160 साल पुराने उर्दू के कठिन शब्द, आसान भाषा पढ़ेगी पुलिस

नहीं मिलने पर घर वालों को फोटो दिखाने की बात कही। डर के मारे वह दिल्ली के होटल ग्रीन कंफर्ट में गई। आरोप है कि वहां मयंक ने ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर दूसरे होटल व फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें