फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का दशकों का इंतजार होगा खत्म : कुसुम कंडवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने केंद्र सरकार द्वारा 132वां संविधान संशोधन करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का रास्ता तैयार होगा। I
विज्ञापन


Iकंडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय से महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो एक तिहाई आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा। I

Iउन्होंने कहा कि जब राष्ट्र महिलाओं की क्षमता और संघर्ष को सम्मान देते हैं तो वे और अधिक दृढ़ता से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होती हैं। नारी केवल एक परिवार की शक्ति नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला भी होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें