फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान पहाड़ी से छिटके मलबे में दबी जेसीबी, चालक ने ऐसी बचाई जान

Mon, 03 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नंदप्रयाग
विज्ञापन
मलबे में दबी जेसीबी
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पुरसाड़ी में हिल कटिंग कार्य में लगी जेसीबी अचानक पहाड़ी से छिटके मलबे में दब गई। जेसीबी चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। जेसीबी के दबने के बाद यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


रविवार को पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे पुरसाड़ी के पास हिल कटिंग कार्य में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की जेसीबी लगी हुई थी। तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आकर जेसीबी के ऊपर गिर गया।

तुरंत चालक जेसीबी से तैसे-तैसे भाग निकला और जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दूसरी जेसीबी से मलबे में दबी जेसीबी को निकाला गया और मलबे का निस्तारण किया गया। इसके बाद अपराह्न एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हिल कटिंग कार्य के लिए समय निर्धारित करने के लिए कहा गया है।

परियोजना कार्य से यातायात को बाधित नहीं होने दिया जा रहा है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारु है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें