फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बाइक से टकरा सड़क पर गिरा तभी सिर पर चढ़ गया कंटेनर

Sat, 27 Jun 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक का पहिया बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

सहसपुर थाना क्षेत्र निवासी साजिद (26) पुत्र सुलेमान निवासी ढाकी, मां जैतून (60) के साथ रात करीब नौ बजे ढकरानी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। घर के निकट ही उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी शादी, घर में कोहराम

टक्कर लगने से दूसरी बाइक में सवार अकरम (32) पुत्र जलालू निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। इस बीच पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कंटेनर का चालक भी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी सहसपुर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अकरम की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। वह चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। तीन माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। वह पेशे से ड्राइवर था और खुद का डंपर चलाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें