फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बस में बैठा कर लौटा, निगल गई मौत

Wed, 26 Nov 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को स्कूल बस में बैठाकर लौट रहे स्कूटी सवार युवक की टिहरी विस्थापित कॉलोनी के मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


हरिद्वार में टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी कुलदीप बोरा (35) पुत्र विजय बोरा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे को स्कूल बस में बैठाने के लिए बसपा कार्यालय के पास गए थे। बेटे को बस में बैठाकर वह घर लौटने लगे।

मौके पर ही तोड़ा दम
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


इसी बीच चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


नहीं पहना था हेलमेट
कुलदीप बोरा रोजाना की तरह मंगलवार को भी बेटे को छोड़ने पास स्थित बस स्टॉप पर बिना हेलमेट पहने स्कूटी से गए थे। हर बार वह जरा सा सफर तय करने का हवाला देकर बिना हेलमेट पहने घर से निकलते थे। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें