फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 7 घायल

Mon, 06 Oct 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीगर, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर से 10 किमी दूर पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पौड़ी की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार गंगा दर्शन मोड़ के समीप एकाएक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार जसपाल सिंह निवासी ऊखीमठ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनामिका (14) पुत्री पूरण सिंह, अमन (12) पुत्र पूरण सिंह, हेमलता कोटियाल (36) पत्नी पूरण सिंह और विधाता पत्नी जसपाल सिंह (50) घायल हो गए।

सभी घायलों को 108 की मदद से श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। कार में सवार विधाता देवी अपनी मां से मिलकर पौड़ी से लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर और कार भिड़ंत में तीन घायल

कोटद्वार। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच नेशनल हाईवे पर सुखरौ पुल के पास दोपहर को लोडर वाहन (छोटा हाथी) और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया।

सोमवार दोपहर करीब बारह बजे कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहे लोडर वाहन चालक कृपाल सिंह (27) निवासी गजरौला और उसके साथ  दीपक पाल (23) निवासी रायपुर नजीबाबाद सवार थे, जबकि देहरादून से अपने घर बैजरो जा रहे संदीपरावत (32) कार में अकेले ही बैठा था।

सुखरौ पुल के पास तेज गति से विपरीत दिशा में आते हुए दोनों वाहनों की आपस में भिडंत हो गई। भिडंत इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची कोटद्वार और यूपी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को सड़क से एक किनारे किया। बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी साइड छोड़कर गलत दिशा में चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें