फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स पलटने से एक तीर्थयात्री की मौत, चार घायल

Thu, 26 Jun 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर एक मैक्स के खाई में गिरने से एक तीर्थयात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि वाहन चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बंगलुरू से दर्शन करने आया था परिवार
जानकारी के अनुसार बंगलूरू से दो दंपति केदारनाथ दर्शन करने के बाद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामपुर बाजार में एक होटल में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को दिन में वह मैक्स बुक करके त्रियुगीनारायण मंदिर घूमने गए।

शाम को पौने चार बजे जाते समय त्रियुगीनारायण से करीब ढाई किमी पहले मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, 108 और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल हायर सेंटर रेफर
थानाध्यक्ष ऊखीमठ जयपाल नेगी ने बताया कि हादसे में एक यात्री मुरली कृष्ण (44) की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी जयलक्ष्मी (40), आनंद राव (70) व उनकी पत्नी सूर्यकुमारी (58) और रामपुर निवासी वाहन चालक मस्तराम चौहान घायल हो गए।

चारों घायलों को खाई से निकालकर फाटा अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें